किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
10-Jun-2025 12:44 PM
By First Bihar
Bihar News: सासाराम के कोचस थाना क्षेत्र में सोमवार को काम के दौरान करंट लगने से बिजली विभाग के एक कर्मी संतोष कुमार मिश्रा की आज मंगलवार को इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें सासाराम सदर अस्पताल और फिर जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतक संतोष कुमार मिश्रा करगहर के शिवम गांव के निवासी और काशीनाथ मिश्रा के पुत्र थे, वह बिजली विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार को कोचस थाना क्षेत्र में काम के दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिजली विभाग से हादसे के कारणों की जानकारी मांगी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरक्षा उपायों की कमी को हादसे की वजह माना जा रहा है।
रिपोर्ट: रंजन कुमार, सासाराम