किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
25-Nov-2025 09:04 AM
By First Bihar
Bihar News: भानस थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली है। जिसके बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अमित सिंह (आरोपी/मृतक), उनकी पत्नी और पिता शालिग्राम सिंह के रूप में हुई है। विक्रमगंज एसडीपीओ संकेत कुमार ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद कारण लग रहा है।
अमित सिंह ने पहले पत्नी को गोली मारी। फिर बीच-बचाव करने आए पिता शालिग्राम सिंह को भी गोली मार दी। इसके बाद अमित ने खुद को भी उड़ा दिया। फायरिंग के दौरान घर के अन्य सदस्य किसी तरह छिपकर अपनी जान बचा सके। लगातार गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

इसकी सूचना मिलते ही भानस थाना पुलिस और विक्रमगंज एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
रिपोर्टर: रंजन कुमार