ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी खाड़ी देशों में फंसे बिहारियों के लिए बड़ी पहल! नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर ‘ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाए सरकार’, केंद्र से मुकेश सहनी की मांग

बिहार में होली की तैयारियों के बीच बायो प्लांट में लगी भीषण आग, बड़ी साजिश की आशंका

Bihar News: रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित उत्कर्ष बायो प्लांट में भीषण आग लगी। ग्रामीणों ने बड़ी साजिश की आशंका जताई। फायर ब्रिगेड कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही। पिछले साल ही सीएम नीतीश कुमार ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था।

02-Mar-2026 03:55 PM

By Ranjan Kumar

Bihar News: खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है, जहां घुसिया खुर्द गांव में उत्कर्ष बायो प्लांट में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपए के संपत्ति के क्षति का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बड़ी साजिश की आशंका जताई है।


ग्रामीणों का कहना है कि जब बायो प्लांट में आग लगी तो गांव के सैकड़ो लोग आग बुझाने के लिए दौरे, लेकिन बायो प्लांट के कर्मी तथा सुरक्षा गार्ड ने ग्रामीणों को अंदर जाने से रोक दिया। जिस कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों की सूचना पर ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा बायो प्लांट का गेट खुलवाया। 


फायर ब्रिगेड गाड़ी अंदर प्रवेश की और कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग कैसे लगी? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन बायो प्लांट के गार्ड  स्थानीय ग्रामीणों को आग बुझाने के लिए परिसर में जाने से रोक दिया। 


जिसको लेकर ग्रामीण भी कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल आग को आगे फैलने से रोक दिया गया है। बता दें कि पिछले साल ही सीएम नीतीश कुमार ने इस बायो प्लांट का उद्घाटन किया था।