ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / rohtas-news / बिजली काटे जाने से गुस्साएं ग्रामीणों ने किया हमला, 5 कर्मचारी घायल, लाइनमैन...

बिजली काटे जाने से गुस्साएं ग्रामीणों ने किया हमला, 5 कर्मचारी घायल, लाइनमैन की हालत नाजुक

बिजली बिल बकाया रहने के कारण लाइन काट दिया गया था। इस बात से गुस्साएं दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। जिसमें 5 कर्मी घायल हो गये जिसमें लाइनमैन की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

20-Mar-2025 06:16 PM

By First Bihar

ROHTAS: सासाराम के नोखा थाना क्षेत्र के गंगहर गांव में बिजली विभाग के धावा दल पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। जिसमें बिजली विभाग के पांच कर्मचारी घायल हो गये। जिसमें एक लाइनमैन चितरंजन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है कि नोखा के गंगहर गांव में बिजली विभाग का कैंप लगा हुआ था। इसी दौरान बिजली विभाग के कुछ कर्मी ग्रामीणों से उनके बकाये पैसे की वसूली के लिए घर-घर जाने लगे। जिन लोगों का बिजली का बकाया था। उनके घर के बिजली कनेक्शन को काट दिया गया।


बिजली काटे जाने से गुस्साएं दो दर्जन की संख्या में आए लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।


 बिजली विभाग के कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर घर का कनेक्शन काट दिया गया था। घर की बिजली काटे जाने से  आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। फिलहाल बिजली विभाग के अधिकारी आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं। हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।