किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
20-May-2025 08:04 PM
By First Bihar
SASARAM: सासाराम जिला व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को पहुंचे बिहार प्रदेश जदयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.आनंद कुमार का विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ताओं सहित अन्य अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अधिवक्ताओं का नेतृत्व पूर्व विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने किया।
जिला विधिज्ञ संघ में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत हेतु एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। अधिवक्ताओं से जुड़े समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को रूबरू कराया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में उपेंद्र कुमार को पुन: रोहतास जिला जदयू विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वकीलों के हित के लिए सरकार कटिबद्ध है जल्द ही अधिवक्ता बीमा योजना को धरातल पर लाए जाने की कार्यवाही चल रही हैं। जिससे वकीलों को तत्काल लाभ मिलेगा, वही इन्होंने कहा कि यह जो योजना लागू होगी वो किसी एक पार्टी से जुड़े लोगों के लिए नहीं होगा बल्कि सभी पार्टी से जुड़े लोगों के लिए होगी।
वहीँ इस मौके पर रोहतास जिला के ज़द यू अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी अशोक प्रजापति, प्रदेश से आए अधिवक्ता अमर कुमार, राजीव रंजन ललन कामत, देवनारायण प्रसाद, मनीष कुमार सहित जिला व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता जितेंद्र नाथ द्विवेदी, धीरज कुमार सिंह, मुनमुन पांडे, अंगेश कुमार सिंह चंद्रशेखर सिंह, विकास कुमार, संजय कुमार तिवारी, रमेश कुमार रमन, संगीता कुमारी, श्रीकांत सिंह, सुग्रीव चौधरी, काशीनाथ सिंह, अखिलेश कुमार सिंह सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित थे।



