ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

Home / bihar / Road Accident News: हजारीबाग में हादसे की शिकार हुई पटना जा रही बस,...

Road Accident News: हजारीबाग में हादसे की शिकार हुई पटना जा रही बस, पांच लोगों की दर्दनाक मौत; एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

21-Nov-2024 11:42 AM

By First Bihar

HAZARIBAGH: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां कोलकाता से पटना जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है। दर्दनाक हादसे में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि वैशाली नामक बस काफी तेज गति से जा रही थी, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई और अचानक सामने गड्ढा आ गया और इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में दबे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला लेकिन तबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में कुछ की हालात नाजुक बनी हुई है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक बस सवार सभी यात्री कोलकाता से पटना जा रहे थे।


मौके पर पहुंचे बरही एसडीपीओ ने आशंका जताई है कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ होगी। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण आए दिन इस जगह पर हादसे हो रहे हैं। दो साल के भीतर 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।