ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / रीतलाल यादव बोले.. रिकॉर्ड मतों से होगी जीत, लालू प्रसाद का हाथ मेरे...

रीतलाल यादव बोले.. रिकॉर्ड मतों से होगी जीत, लालू प्रसाद का हाथ मेरे सिर पर है

13-Oct-2020 12:56 PM

PATNA: दानापुर से रीतलाल यादव ने आज आरजेडी के टिकट पर  नामांकन किया. इस दौरान रीतलाल यादव ने कहा कि इस बार उनको बहुत खुशी है कि उनके अभिभावक लालू प्रसाद का साथ मिला है.

रीतलाल ने कहा कि जब अभिभावक का साथ नहीं था उस समय उनकी कमी खली थी. लेकिन उस दौरान जनता का साथ था. 2010 में कम वोट से हार गए थे. लेकिन इस बार लालू प्रसाद का हाथ मेरे सिर पर है. इस बार सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि एक जीत का रिकॉर्ड भी बनेगा.



कल मिला था आरजेडी से टिकट

सोमवार की रात अंधेरे में आकर रीतलाल यादव ने राबड़ी आवास में तेजस्वी से बातचीत की. तेजस्वी यादव से मिलने के बाद गुपचुप तरीके से रीतलाल यादव राबड़ी आवास से बाहर निकल गए. राबड़ी आवास से बाहर निकलते ही मीडियाकर्मियों ने रीतलाल यादव से बात करने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान रीतलाल यादव ने मीडिया से दूरी बना ली और कैमरे के सामने बिना कुछ बोले गाड़ी में बैठकर निकल गए. जिसके बाद उनका फोटो सिंबल के साथ सामने आया है.