गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया
17-Oct-2020 11:46 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव लड़ने की इच्छा पाले कई नेताओं को झटका लगा है. बेटिकट होने का गम और दर्द इतना है कि वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे हैं. ऐसे ही एक आरजेडी नेता को जब टिकट नहीं मिला तो वह फूट-फूटकर रोने लगे.
आरजेडी नेता सुरेश यादव रक्सौल से विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यह सीट महागठबंधन में बंटवारे के बाद कांग्रेस के पास चली गई. जिसके बाद सुरेश यादव अपने गम को बर्दाश्त नहीं कर पाएं और फूट-फूटकर रोने लगे. उनके रोने का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.
निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
सुरेश यादव ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है. वह 2005 से आरजेडी के लिए काम कर रहे हैं. लेकिन उनके साथ धोखा किया गया है. उनको टिकट नहीं मिला. लेकिन वह महागठबंधन के उम्मीदवार को हराने की कसम खाते हैं. वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरेंगे. क्षेत्र की जनता उनके साथ है. बता दें कि नरकटियागंज की महिला बीजेपी नेता का भी टिकट नहीं मिला. जिसके बाद वह बैठक में रोने लगी. उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. बोचहा से बीजेपी ने बेबी कुमारी का टिकट काटा तो वह भी रोने लगी. जिसके बाद वह एलजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं.