खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
11-Dec-2020 11:47 AM
PATNA: एक तरफा प्यार में एक युवक ने डांसर को गोली मार दी. डांसर की स्थिति गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाल दिया है. यह घटना रक्सौल के कोचरबाड़ी गांव की है.
आर्केस्ट्रा में करती है काम
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोली से घायल डांसर पूजा कुमारी कोचरबाड़ी गांव में रहती है. उससे एक युवक ने घर में घुसकर गोली मार दी. उसकी शादी समस्तीपुर के पूसा के रहने वाले एक शख्स के साथ शादी हुई थी, लेकिन पति ने उसको तलाक दे दिया. जिसके बाद वह अपनी मां के साथ रहती थी. उसकी मां आर्केस्ट्रा चलाती है.
तीन साल से कर रहा था एकतरफा प्यार
आरोपी युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह तीन साल से एकतरफा प्यार करता था. वह पूजा से शादी करना चाहता था, लेकिन पूजा आजाद अंसारी से शादी करना नहीं चाहती थी. अंसारी आदापुर के श्यामपुर बाजार का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि जब उसने पहली बार पूजा का डांस देखा तब से उससे प्यार हो गया था.
शादी से इनकार करने पर मारी गोली
बताया जा रहा है कि शादी ने इनकार करने पर अंसारी गुस्से में था. वह उसके घर में घुसा और उससे गोली मार दी. गोली पूजा के सीने में लगी. उसके बाद फरार हो गया. उससे रक्सौल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया है.