मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
10-Feb-2021 01:49 PM
PATNA : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड पर अंकित सभी पारिवारिक सदस्यों का आधार नंबर अब अनिवार्य कर दया है. अगर आपने भी अभी तक यह काम नहीं करा है तो जल्द करा लें, नहीं तो 31 मार्च 2021 इस राशन कार्ड को ब्लॉक कर दिया जाएगा.
जिस राशन कार्ड पर अंकित सभी परिवार के लोगों का आधार नंबर नहीं होगा, उस राशन कार्ड को ब्लॉक करते हुए खाद्यान की आपूर्ति रोक दी जाएगी. इसे लेकर बिहार सरका के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सूचना जारी की है.
अगर आपने भी अभी ऐसा नहीं किया तो तुरंत अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के यहां जाएं और उसके यहां उपलब्ध पॉस से सभी को एड करा लें. इसके लिए किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जा रहा है. निशुल्क आधार सीडिंग नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के यहां कराई जा रही है. अगर किसी सदस्य की आधार सीडिंग पहले कर ली गयी है तो फिर से कराने की जरूरत नहीं है.
अधिक जानकारी के लिए आप टॉल फ्री नंबर 18003456194 या 1967 पर संपर्क कर सकते हैं. जो लोग 31 मार्च से पहले राशनकार्ड आधार कार्ड से लिंक करा लेंगे उन्हें ही एक अप्रैल से राशन मिलेगा.