ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू

Home / bihar / रामविलास की पहली पत्नी ने किया अंतिम दर्शन, पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन

रामविलास की पहली पत्नी ने किया अंतिम दर्शन, पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन

10-Oct-2020 10:40 AM

PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर उनके पटना आवास पर रखा गया है. उनके अंतिम दर्शन करने के लिए रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी से उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी पटना पहुंची. उनका रो रोकर बुरा हाल है. जब वह गाड़ी से पटना आवास पर उतरी तो माहौल और गमगीन हो गया. 

रो रोकर बुरा हाल

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पहली पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है. वह पहले से ही बीमार चल रही है. लेकिन 8 अक्टूबर की रात उनके निधन की खबर मिली तो वे दहाड़ मारकर रोने लगीं. उनके परिजन और आसपास के लोग उन्हें लोग संभालने में जुटे हैं. रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी खगड़िया के शहरबन्नी गांव में रहती हैं. यही पर अपना जीवन यापन करती हैं. शहरबन्नी गांव में पिछले साल रामविलास पासवान अपने गांव आए थे. वह रामचंद्र पासवान के श्राद्ध शामिल होने के लिए आए थे.



राजकुमारी से 1960 में हुई थी शादी

रामविलास पासवान ने दो शादियां की थी. पहली शादी राजकुमारी देवी के साथ रामविलास पासवान की 14 साल की उम्र में 1960 में हुई थी. जबकि दूसरी शादी 1983 में रीना शर्मा से की थी. पहली पत्नी से रामविलास पासवान को दो बेटियां हैं- आशा और उषा. जबकि दूसरी पत्नी से उन्हें एक बेटा चिराग और एक बेटी है. ऐसे में चिराग की तीन बहनें हैं. एक सगी और दो सौतेली. बता दें कि 8 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनको एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन से पूरे देश में शोक है. आज उनका पटना में दीघा के जनार्दन घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.