ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Home / bihar / रामविलास पासवान की पहली पत्नी का रो रोकर बुरा हाल, पहले से चल...

रामविलास पासवान की पहली पत्नी का रो रोकर बुरा हाल, पहले से चल रही हैं बीमार

09-Oct-2020 08:08 AM

PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पहली पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है. वह पहले से ही बीमार चल रही है. लेकिन कल रात उनके निधन की खबर मिली तो वे दहाड़ मारकर रोने लगीं. उनके परिजन और आसपास के लोग उन्हें लोग संभालने में जुटे हैं. 

इसको भी पढ़ें: रामविलास की पहली पत्नी ने किया अंतिम दर्शन, पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन




गांव में रहती हैं राजकुमारी देवी

रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी खगड़िया के शहरबन्नी गांव में रहती हैं. वह गांव पर ही रहती हैं. यही पर अपना जीवन यापन करती हैं. शहरबन्नी गांव में पिछले साल रामविलास पासवान अपने गांव आए थे. वह रामचंद्र पासवान के श्राद्ध शामिल होने के लिए आए थे. 



राजकुमारी से  1960 में हुई थी शादी

रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं. पहली शादी राजकुमारी देवी के साथ 1960 में की थी. जबकि दूसरी शादी 1983 में रीना शर्मा से 1983 में की थी. पहली पत्नी से रामविलास पासवान को दो बेटियां हैं- आशा और उषा. जबकि दूसरी पत्नी से उन्हें एक बेटा चिराग और एक बेटी है. ऐसे में चिराग की तीन बहनें हैं. एक सगी और दो सौतेली. बता दें कि कल केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनको एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन से पूरे देश में शोक है.