ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / राज्य में डॉक्टरों की कमी जल्द हो जाएगी पूरी, मंत्री मंगल पांडेय बोले.....

राज्य में डॉक्टरों की कमी जल्द हो जाएगी पूरी, मंत्री मंगल पांडेय बोले.. होमियोपैथी और आयुष डॉक्टर्स की भी होगी बहाली

05-Mar-2021 11:19 AM

PATNA : राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी जल्द ही खत्म कर ली जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आज विधानसभा में इस बात की घोषणा की. मंगल पांडे ने कहा कि बिहार में एलोपैथिक डॉक्टरों के साथ-साथ होम्योपैथी और आयुष डॉक्टरों की बहाली प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इनकी नियुक्ति के साथ सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी कर ली जाएगी.

दरअसल प्रश्नोत्तर काल में आज स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवालों पर सरकार को जवाब देना था. कई सवालों के जरिए अलग-अलग विधायकों ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवाल सदन में रखे. आरजेडी के विधायक ललित यादव, सुधाकर सिंह समेत कई सदस्यों ने राज्य में सरकारी अस्पतालों के अंदर डॉक्टरों और नर्सों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी का मामला उठाया. इसके जवाब में विभागीय मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि राज्य तकनीकी सेवा आयोग के जरिए बहाली की प्रक्रिया चल रही है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

सदन में विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि साल 2015 में सरकारी अस्पताल भवनों के निर्माण का फैसला किया गया था लेकिन विभाग के डॉक्टरों की बहाली नहीं कर पाया. आखिर किसके लापरवाही से डॉक्टरों की नियुक्ति में देरी हुई यह सरकार को बताना चाहि.ए मंगल पांडे ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने में वर्षों लग जाते थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर तकनीकी सेवा आयोग से बहाली कराई जा रही है और अगले 3 से 4 महीनों में इस प्रक्रिया को पूरा कर नए डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी.