ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / bihar / उत्तरी और दक्षिणी बिहार को जोड़ने वाला 'लाइफ लाइन' जल्द होगा बंद, राजेंद्र...

उत्तरी और दक्षिणी बिहार को जोड़ने वाला 'लाइफ लाइन' जल्द होगा बंद, राजेंद्र सेतु पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

29-Nov-2019 08:18 AM

PATNA: उत्तरी और दक्षिणी बिहार को जोड़ने वाला लाइफ लाइन राजेन्द्र सेतु पर जल्द ही गाड़ियों का परिचालन बंद होने वाला है. पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए अगले 4 से 5 दिनों में पुल पर पूरी तरह से परिचालन रोक दिया जाएगा. रेलवे का लेटर मिलने के बाद एनएचआई ने एक रिपोर्ट तैयार की है. जिसमें पुल को जर्जर बताया गया है.


एनएचआई के इंजीनियरों की रिपोर्ट में राजेंद्र पुल के अहम हिस्से को खतरनाक बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक पुल पर अगर गाड़ियों का परिचालन नहीं रोका गया तो इसका कोई भी हिस्सा कभी भी टूटकर गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है. रिपोर्ट में यह कहा गया है कि बाइक और ई-रिक्शा को छोड़कर पुल पर किसी भी गाड़ियों की आवाजाही खतरनाक है.


एनएचआई ने बताया है कि परिचालन बंद करने को लेकर डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है लेकिन डीएम के मुताबिक उन्हें ऐसी किसी तरह की रिपोर्ट नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर राजेंद्र पुल पर परिचालन बंद करा दिया जाएगा. आपको बता दें कि राजेंद्र सेतु पर परिचालन बंद होने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार आने के लिए गांधी सेतु और जेपी सेतु का इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिससे सफर करीब 30 किलोमीटर बढ़ जाएगा.