बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
01-Dec-2019 12:56 PM
PATNA : उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला भारत की आजादी के वक्त का पुल जिसे हम बखूबी राजेन्द्र पुल के नाम से जानते हैं संभवत: कल यानि दो दिसंबर से बंद हो जाएगा। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं रेलवे के लेटर के बाद आज रेल प्रशासन और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच दो दिसंबर को होने वाली बैठक में इसका फैसला हो जाएगा।
बेगूसराय जिले के सिमरिया और पटना जिले के हाथीदह के बीच बने राजेंद्र सेतु के जर्जर होने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। इस पुल पर कई बार सड़क मार्ग से गाड़ियों के परिचालन को रोका गया और पुल की मरम्मती के नाम पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की गई लेकिन मरम्मती के बाद महज 6 महीने के भीतर ही दोबारा पुल जीर्ण-शीर्ण हो गया और गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगी।
रेलवे ने हादसे की आशंका जताते हुए एनएचएआई को पुल पर परिचालन बंद करने का निर्देश दिया है। रेलवे के मुताबिक सड़क मार्ग में लगाए गए गाटर कभी भी टूट कर रेल पटरी पर गिर सकती है, इससे किसी भी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता । पूर्व में भी निर्देश दिए गए हैं कि 18 टन से भारी वाहनों का परिचालन इस पुल पर संभव नहीं है लेकिन प्रशासनिक लापरवाही एवं एनएचआई के द्वारा सही देखरेख नहीं होने की वजह से ट्रांसपोर्टरों के द्वारा इनकी लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही थी।
बेगूसराय को बिहार की औद्योगिक नगरी कहा जाता है यहां बरौनी रिफाइनरी समेत कई छोटी-छोटी व्यवसायिक इकाईयां स्थापित हैं। पुल के बंद होने की स्थिति में सबसे ज्यादा प्रभाव बरौनी रिफाइनरी पर ही पड़ेगा और पेट्रोल डीजल सहित गैस की किल्लत भी पूरे बिहार की जनता को भुगतना पड़ सकता है। पुल की जर्जर स्थिति एवं परिचालन बंद होने की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों एवं ट्रांसपोर्टरों और व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन की पहल पर रेलवे और एनएचएआई की बैठक हो रही है जिसमें आगे का फैसला होगा।