ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

बेटी से जबरन शादी का दबाव बनाने वाले युवक की हत्या, लाश को दफनाने के बाद थाने पहुंचकर पिता ने किया सरेंडर

एक युवक गांव की लड़की से जबरन शादी करना चाहता था। हथियार लहराकर परिजनों को डराता था। उसके रवैय्ये से लड़की और उसके परिवारवाले परेशान थे। तभी एक लड़की के पिता ने बड़ा कदम उठा लिया।

12-Jan-2025 09:06 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी के पिपरा में लड़की के पिता ने एक लड़के से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि एक युवक लगातार एक लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ शादी करना चाहता था। वह लड़की और उसके परिवारवालों पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वो किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। सोशल मीडिया में हथियार लहराकर लड़की के परिजनों को वो डराने लगा। कहने लगा कि वो मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी। 


जिसके बाद लड़की के पिता विनोद प्रसाद ने अजित नामक युवक की हत्या कर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि विनोद प्रसाद अपने गांव के ही अजीत कुमार के आचरण से तंग आ गया था। लगातार अजीत कुमार को बेटी से मिलने से वो मना कर रहे थे लेकिन अजीत उनकी बेटी को धमकी देता था कि शादी नहीं की तो बुरा अंजाम होगा। 


जिसके बाद विनोद प्रसाद ने एक योजना बनाकर अजीत कुमार की हत्या कर लाश को जमीन के अंदर दफना दिया। वही हत्या करने के बाद विनोद खुद थाने पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया और अपनी आपबीती सुनाई। डीएसपी सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विनोद प्रसाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 


डीएसपी ने बताया कि लड़की के पिता ने थाने आकर सरेंडर किया है। लड़की के पिता विनोद ने बताया कि बेटी के प्रेमी से वो तंग आ चुके थे। वो लगातार उनकी बेटी को शादी की धमकी देता था। जब वो बेटी की शादी कही और करने जा रहे थे तब दूसरी जगह शादी करने नहीं दे रहा था। उसके रवैय्ये से तंग आकर विनोद ने युवक की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट