ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / purvi / Bihar News : कलयुगी बेटी ने कर दिया मां का मर्डर, घर में...

Bihar News : कलयुगी बेटी ने कर दिया मां का मर्डर, घर में बाहर से ताला जड़ा; वजह जानकार पुलिस भी रह गई हैरान

Bihar News : बिहार के मोतिहारी के हरसिद्धि के धीवाढार गांव में एक युवती ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद युवती घर पर ताला जड़कर फरार हो गई।

11-Jan-2025 11:54 AM

By First Bihar

Bihar News : इश्क का बुखार जब किसी ओर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही समझ में आता है कि वह कौन सा कदम उठा रहा है। कई बार तो इश्क में पड़े लोग अपने खून के रिश्तों का भी परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से सामने आ रहा है। जहां कलयुगी बेटी ने प्रेम प्रसंग में अपनी माता की ही हत्या कर दी और घर में बाहर से ताला मारकर आशिक के साथ फरार हो गई।


दरअसल, मोतिहारी के हरसिद्धि के धीवाढार गाव में एक विधवा महिला मंजू देवी अपनी जवान बेटी सोनी कुमारी के साथ अकेले घर में रहती थी। लेकिन, बेटी सोनी कुमारी का कई युवकों के साथ प्यार का चक्कर चलता था। ऐसे में सोनी कुमारी की मां अपनी बेटी को उसके आचरण को लेकर लगातार डांट-फटकार लगाती थी। लड़की की मां कई बार प्रेम प्रसंग को खत्म करने का सुझाव दी देती थी लेकिन बेटी  को अपनी मां की का बात ठीक नहीं लगा और अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को ही मौत की घाट उतार दिया। 


बताया जा रहा है कि मृतक मंजू देवी के शव केन पास से कुल्हाड़ी बरामद किया गया था जो खून से लथपथ था वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसआईटी टीम का गठन किया और डीएसपी अरेराज रंजन कुमार के नेतृत्व में तबातोड़ छापेमारी की गई। एफएसएल की टीम ने भी घटनस्थल से सबूत जुटाए और उसके बाद सोनी कुमारी को गिरफ्तार किया गया। जब सोनी कुमारी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो सोनी कुमारी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उसने बताया कि मेरी मां को मेरा प्रेम प्रसंग अच्छा नहीं लगता था मेरा कई युवकों के साथ प्रेम प्रसंग था। लेकिन मेरी मां बार-बार मना करती थी और हमने मां को काफी समझाया था की मेरे बीच मे दखल नही दे जब  वह नहीं मानी तो हम सबने माँ  को मौत के घाट उतारना ही हम मुनासिब समझा। 


डीएसपी रंजन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों हरसिद्धि के घिवाढार गांव में एक वृद्ध महिला की लाश बंद कमरे में मिले होने की सूचना मिली थी जब पुलिस की टीम पहुंची तो एक वृद्ध महिला का शव खून से लथपथ थी और बगल में ही कुल्हाड़ी रखा हुआ था लोगो से जानकारी हासिल की गई तो यह पता चला कि वृद्ध महिला अपनी बेटी सोनी कुमारी के साथ घर में ही रहती थी लेकिन मौत के बाद बेटी लापता है पुलिस को शक बेटी पर गई और बेटी को कई जगह छापेमारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया और जब उसको कड़ाई से फटकार लगाई गई उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।