Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
10-Feb-2025 09:00 PM
By First Bihar
बिहार के लोग अब राज्य के किसी भी कोने से महज तीन घंटे में राजधानी पटना पहुंच सकेंगे। राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित जीविका रोजगार मेला सह पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से राज्य के हर जिले को राजधानी से जोड़ने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। पहले जहां पटना पहुंचने में पांच घंटे लगते थे, अब इसे तीन घंटे तक सीमित करने की योजना है।
मोतीझील के किनारे रोइंग क्लब से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क के विकास के मुद्दे पर मंत्री सिन्हा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की गयी है। पीडब्ल्यूडी के माध्यम से इस सड़क की जल्द ही मरम्मत करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों का भी विस्तार होगा। इसके लिए बरियारपुर बाइपास से कचहरी चौक, अगरवा चौक से नगर थाना होते हुए अस्पताल चौक तक सड़क बनाने की योजना पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है। मंत्री ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से यातायात सुगम होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मंत्री ने विभाग में अभियंताओं के रिक्त पदों को जल्द भरने की बात कही। उन्होंने विभाग के अपर मुख्य सचिव को मुख्य अभियंता के सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है। सिन्हा ने कहा कि बेहतर यातायात व्यवस्था से न सिर्फ व्यापार बढ़ेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के मामलों में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।