Bihar Flood News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हेलीकॉप्टर से पूर्वी चंपारण के हुसैनी पहुंचकर डुमरिया घाट पुल और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के जरिए बाढ़ की स्थिति का भी निरीक्षण किया।
डुमरिया घाट पुल पर जल संसाधन मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद राधा मोहन सिंह, स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और प्रशासन की तैयारियों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविर लगाने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशासन को स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार तत्काल राहत पहुंचाने को कहा।
जल संसाधन मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फिलहाल बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जलस्तर में करीब 10 सेंटीमीटर और वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन सरकार पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र में काम कर रही हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी