Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
20-Jul-2025 07:44 AM
By First Bihar
Road Accident: मोतिहारी से एक दुखद खबर है, जहां शिकारगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मध्य विद्यालय की सहायक शिक्षिका रिंकू कुमारी की मौत हो गई है, जबकि उनका बेटा कृष्ण मुरारी गंभीर रूप से घायल है। जबकि टैम्पो चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और CCTV फुटेज के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना शनिवार को मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र के शिकारगंज बाजार के पास हुई है। मध्य विद्यालय मसाहा में कार्यरत सहायक शिक्षिका रिंकू कुमारी (36) अपने बड़े बेटे कृष्ण मुरारी के साथ बाइक से स्कूल से घर लौट रही थीं। तभी एक अज्ञात टैम्पो ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से रिंकू सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत ढाका रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका बेटा कृष्ण मुरारी घायल है और अस्पताल में इलाजरत है।
रिंकू कुमारी, शिकारगंज थाना क्षेत्र के कपूर पकड़ी गांव निवासी मोहन बैठा की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार रिंकू परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं और उनके पति घर पर रहते हैं। उनके चार बच्चे (तीन बेटे और एक बेटी) हैं, वहीं उनके निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि रिंकू प्रतिदिन पति या बेटे के साथ बाइक से स्कूल जाया करती थीं। सूचना मिलते ही शिकारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार टैम्पो चालक की पहचान और गिरफ्तारी हो सके।
रिपोर्टर: सोहराब आलम