Diwali 2026: पूर्वी चंपारण के राजद विधायक फैसल रहमान ने हिंदू भाइयों के साथ दीप जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।
दरअसल, पूरे देश में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने की खुशी में दीप जलाकर दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।
इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिले में भी लोगों ने अपने घरों को दीपों और रोशनी से सजाया। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई. वहीं, जिले के राजद के एकमात्र मुस्लिम विधायक फैसल रहमान ने भी हिंदू भाइयों के साथ मिलकर दीपावली का पर्व मनाया।
विधायक ने दीप जलाकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कामना की कि दीपावली की रोशनी हर किसी के जीवन से अंधकार दूर करे और सभी के घरों में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी