ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / purvi-champaran / तेजस्वी-राहुल के पास विकास का रोडमैप नहीं, मोतिहारी में बोले पुष्कर सिंह धामी,...

तेजस्वी-राहुल के पास विकास का रोडमैप नहीं, मोतिहारी में बोले पुष्कर सिंह धामी, सिर्फ ट्यूटर की राजनीति करते हैं दोनों

मोतिहारी के हरसिद्धि में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। कहा, इनके पास विकास की कोई योजना नहीं, ये सिर्फ ट्यूटर की राजनीति करते हैं।

30-Oct-2025 04:22 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मोतिहारीं के हरसिद्धि विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। पुष्कर सिंह धामी के साथ मंत्री संतोष सुमन भी मौजूद थे।


इस जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है। ये सिर्फ ट्यूटर की राजनीति करते हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह से हमने उत्तराखंड में लव-जिहाद, धर्मांतरण और अवैध मदरसा पर रोक लगाया वैसे ही बिहार में सरकार बनेगी तो ये सब कानून लागू किया जाएगा ।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग छठ जैसे त्यौहार का मजाक उड़ाया वो सनातन विरोधी है। वही संतोष सुमन  ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कुछ लोग है जो हमारीं घोषणाओं का नकल कर रहे है। वो रात में मुख्यमंत्री का सपना देखे और सुबह लगे घोषणा करने लेकिन युवराज को ये नहीं पता है कि इस राज्य को उग्र सरकार नहीं चाहिये जो लाठी में तेल पिलाता हो, वैसे जंगल राज वाली सरकार नहीं चाहिए । राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि एक युवराज बिहार में आता है टूरिज्म करने और कहते है वोट चोरी हो गया..कहां वोट चोरी हुआ बताइये तो जरा...