पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान
24-Feb-2026 10:40 PM
By First Bihar
MOTIHARI: पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के एक जर्जर भवन से भारी मात्रा में समयसीमा पार कर चुकी दवाओं का मामला सामने आया है। मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने स्वयं टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर कई घंटे तक पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच-पड़ताल की।
बताया गया है कि अस्पताल परिसर के खंडहरनुमा भवन में बड़ी संख्या में एक्सपायरी दवाएं पड़ी मिली थीं। प्रारंभिक जांच के बाद मामला स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बन गया। सिविल सर्जन ने स्टॉक रजिस्टर और अभिलेखों का मिलान किया, यह पता लगाने के लिए कि कौन सी दवा कब आपूर्ति की गई, किसके जिम्मे भंडारण था, और कितनी दवा वास्तविक रूप से वितरित की गई।
जांच के दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, डिलीवरी वार्ड, ओटीपी कक्ष और दंत कक्ष का भी निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर के शौचालय की खराब स्थिति देखकर उन्होंने प्रबंधक को फटकार लगाई और एक सप्ताह में सुधार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में दवा प्रबंधन, मरीजों को दी जा रही सेवाओं, आपातकालीन व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण की समीक्षा की गई। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है और अब सभी की नजर यह है कि जांच के बाद किन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।