Bihar Viral Video: बिहार में शादी समारोह हो या कोई अन्य सामाजिक कार्यक्रम, ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन आम बात है। ऑर्केस्ट्रा डांसर के चक्कर में कभी गोली चलती है तो कभी मारपीट की नौबत आ जाती है, बावजूद इसके लोग इसके मजे लेने से पीछे नहीं हटते हैं, चर्चा तब और भी तेज हो जाती है जब कोई जन प्रतिनिधि ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ सरेआम मर्यादा को तार-तार करता दिख जाए।


दरअसल, मोतिहारी जिले के सुगौली प्रखंड के पजिअरवा पंचायत के मुखिया राजकुमार पासवान उर्फ अशोक पासवान इन दिनों अपने विवादित कारनामों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपने ही पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक नृतिका के साथ डांस करते नजर आए थे। 


अब एक बार फिर उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस बार यह वीडियो उनके ससुराल, रामगढ़वां प्रखंड के बड़हरवा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का है, जहाँ वे एक नृतिका के साथ डांस कर रहे हैं।


फूहड़ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुखिया जी की खू चर्चा हो रही है। सभ्य समाज के लोगों का कहना है कि जब कोई मुखिया ही इस तरह की अश्लीलता को बढ़ावा देता दिखाई दे, तो आम लोगों से क्या ही उम्मीद की जा सकती है हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार-झारखंड नहीं करता है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी