ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: मोतिहारी में पांच लोगों की मौत के बाद भड़का आक्रोश, गुस्साए लोगों ने NHAI की वैन को लगाई आग

Bihar News: मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने छह गाड़ियों में टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत और छह घायल हुए। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आक्रोश में सड़क जाम कर NHAI की वैन को आग के हवाले कर दिया।

30-Nov-2025 04:33 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक 6 गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की दर्दनाक मोत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोगों की मौत के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया है और गुस्साए लोगों ने NHAI की वैन फूंक दी है।


दरअसल, रविवार की सुबह पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र में दीपउ मोड़ के पास एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंद दिया है, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।


इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर सड़क को दोनों तरफ जाम कर दिया है। सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। 


इसी बीच नाराज लोगों ने मौके पर मौजूद NHAI की वैन को आग के हवाले कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद लोग शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी