Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
28-Jun-2025 10:06 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार देर रात सुगौली थाना का औचक निरीक्षण कर पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। उनके अचानक थाने पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाने की फाइलों, रजिस्टरों और केस डायरियों की गहन जांच की और थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में अपराधियों पर पूरी तरह नियंत्रण होना चाहिए। उन्होंने फरार वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी, शराब कारोबार पर पूर्ण नकेल, और गंभीर मामलों जैसे हत्या, लूट व डकैती की समीक्षा कर उनके लंबित अभियुक्तों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए।
एसपी ने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि जितने भी फरार अपराधी हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हो और अवैध हथियारों व शराब की अधिक से अधिक बरामदगी सुनिश्चित की जाए।" एसपी स्वर्ण प्रभात ने सभी पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में दिन-रात गश्ती तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए थाना स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करना, जनसहभागिता को बढ़ाना, और आवश्यक स्थलों पर विशेष चौकसी जरूरी है।
उन्होंने जानकारी दी कि मोतिहारी जिले के सभी एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर, एसएचओ व पुलिस अधिकारी एक साथ जिलेभर में छापेमारी अभियान पर निकले हुए हैं। सुगौली थाना के बाद एसपी रामगढ़वा और रक्सौल थाना क्षेत्र में छापेमारी करेंगे। सुगौली में बैठकर हत्या और डकैती जैसे गंभीर कांडों की समीक्षा की गई है और संबंधित फरार अभियुक्तों की सूची तैयार कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।
एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि इलाके में शराब के सेवन और बिक्री पर कड़ी नजर रखें और पकड़े जाने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करें। जिले में अपराध नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है। कोई भी अपराधी कानून से नहीं बचेगा। सभी थाना क्षेत्रों में छापेमारी जारी है, और आने वाले दिनों में इसके परिणाम स्पष्ट दिखेंगे।
रिपोर्ट- सोहराब आलम