बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
03-Mar-2026 09:12 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद पूर्वी चंपारण के मोतिहारी शहर में एक बार फिर शराब पार्टी का खुलासा हुआ। मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के मिसकोट मोहल्ले में सात दोस्तों को बाहर से मंगाई गई विदेशी ब्रांडेड शराब के साथ पार्टी करते हुए नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, युवकों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी और सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए सभी लोग प्राइवेट नौकरी में लगे हुए हैं। सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून तोड़ने की छूट नहीं है और जबरन शराब का सेवन कराने या शराब पार्टी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने बताया कि इसी कड़ी में पहले भी होटल संचालक और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
मोतिहारी पुलिस का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से शराबबंदी कानून का उल्लंघन कम होगा और कानून का संदेश जनता तक पहुंचेगा। बता दें कि इससे पहले हाल ही में पुलिस ने शराब पार्टी करते कुछ युवकों को गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब शराबबंदी कानून पर सवाल उठ रहे हैं और आम लोगों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त हो चुकी है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी