Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
08-Mar-2025 01:58 PM
By First Bihar
Motihari News : मोतिहारी में आयोजित दो दिवसीय शौर्य वेदनम उत्सव के समापन समारोह में शामिल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा-2014 के पहले क्या हालात थे? सैनिकों के जूते और जैकेट तक खरीदने के पैसे नहीं थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हुआ है। सैनिकों को सभी सुख-सुविधाओं के साथ पूरी छूट है। अब विरोधियों को घर में घुसकर मार के आते हैं। हमारे विरोधी पटाखा भी बजाते हैं तो उसका जवाब हमारे सैनिक बम और बारूद से देते हैं। यही हमारी पहचान है।
सैनिकों के बलिदान को हम सभी भूल नहीं सकते हैं। हमारे पिताजी भी सैनिक रहे और उन्होंने भी तीन लड़ाइयां लड़ीं। हमारे देश के जवान वीरता के साथ लड़ाई लड़ते हैं, विरोधियों के छक्के छुड़ाते हैं। इसलिए हम सब भी उनको सैल्यूट करते हैं। समापन समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कई पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। वहीं, महिला दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए कई काम किए हैं, जिससे महिलाओं का उत्थान हुआ है।
आज के कार्यक्रम की कमान महिला कैप्टन डिंपल सिंह भाटी ने ंसंभाल रखी थी। उन्होंने सभी महिलाओं को भी देशसेवा से जुड़ने और सीता के साथ-साथ रणचंडी बनने का भी आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज घरेलू महिलाएं भी देशसेवा के साथ-साथ समाज सेवा कर सकती हैं। इसलिए सभी को घर के कामकाज के अलावा देश और समाज सेवा के लिए भी वक्त निकालना चाहिए। इस अवसर पर सैनिक, पूर्व सैनिक और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।