Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
08-May-2025 07:43 PM
By First Bihar
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गिधौना स्कूल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पिकअप वाहन पर सवार ऑर्केस्ट्रा टीम की कई नर्तकियां और अन्य कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक बारात गिधौना से नोनौरा गांव की ओर जा रही थी। बारात में शामिल ऑर्केस्ट्रा टीम को लेकर जा रही पिकअप तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूट गया और वाहन एक बाइक सवार युवक पर पलट गया।
इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के महुआवा पूर्वी पंचायत अंतर्गत बसवारिया गांव निवासी हरदेव महतो (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गिधौना अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद लोगों ने उसे आनन-फानन में मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिकअप वाहन पर सवार सभी लोग नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े थे। दुर्घटना में घायल लोगों में पिंकी कुमारी, समीना कुमारी, हरिशंकर गिरि शामिल है। इसके अलावा अन्य तीन सदस्य है, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायलों को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही घोड़ासहन थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय पुलिस बल और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गुस्सा देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारात में शामिल वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही कई बार हादसे की वजह बनती है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता।