ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग

Home / bihar / purvi-champaran / मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस...

मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

मोतिहारी के कल्याणपुर पीएचसी के बड़ा बाबू को निगरानी ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड कर्मचारी से GPF भुगतान के लिए मांगी थी घूस।

17-Mar-2026 03:39 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में निगरानी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के बड़ा बाबू रवि कुमार चतुर्वेदी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने अपने ही स्वास्थ्य केंद्र के रिटायर्ड कर्मी भरत ठाकुर से जीपीएफ (GPF) का लाभ दिलाने के एवज में 2 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। इसी क्रम में पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लेते समय निगरानी टीम ने उसे पकड़ लिया।


यह कार्रवाई निगरानी डीएसपी विप्लव कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

news imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image