Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले से एक अनोखा सामाजिक मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने पहल करते हुए एक प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। यह घटना माधोपुर मठ और शंकर सरैया गांव की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, शंकर सरैया निवासी मिथुन कुमार, जो जोगिंदर महतो के पुत्र हैं, एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों द्वारा देख लिए गए। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और मामले पर चर्चा की गई।


पंचायत के निर्णय के अनुसार, दोनों पक्षों की सहमति से माधोपुर मठ के पंडित वीरेंद्र मिश्रा की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई गई। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा खुश नजर आया।


ग्रामीणों का कहना है कि इस फैसले से दोनों परिवारों की सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रही और प्रेमी जोड़े को एक नया जीवन मिला। पंचायत के इस फैसले की इलाके में व्यापक चर्चा हो रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी