पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
16-Sep-2025 09:35 PM
By First Bihar
MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गयी है। बाइक सवार अपराधियों ने बहन के यहां से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
हत्या की घटना मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के मेंडीह महुआई के बीच खोहा में हुई है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र मे महमदीपुर गांव के 35 वर्षीय प्रमोद यादव के रूप में हुई है, घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक आमोद अपनी बहन के घर से बाइक से वापस मोतिहारी लौट रहा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
सूद पर पैसे देता था प्रमोद यादव
मिली जानकारी के अनुसार अमोद यादव सूद पर पैसे लगाता था। वह ब्याज पर पैसे लोगों को दिया करता था। इसी को लेकर कुछ लोगों से उसकी बकझक हुई थी, अब पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी है कि क्या पैसे के लेन देन को लेकर उसकी हत्या की गई है या फिर कोई अलग मामला है।
एसआईटी का गठन
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की आमोद हत्याकांड के ख़ुलासा के लिए सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, वही टेक्निकल टीम को भी लगाया गया है एसपी ने कहा कि जल्द ही इस हत्याकांड का ख़ुलासा किया जाएगा और हत्या में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच कर हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। वही इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस घटना के बाद इलाके के लोग भी दहशत में हैं।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट