Bihar News: मोतिहारी में आगामी 1, 2 और 3 सितंबर को दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे और विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।



जिला प्रशासन की ओर से आयोजित बापूधाम महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में लोक गायिका मैथिली ठाकुर, करीना पांडेय और सलमान अली समेत अन्य कलाकार शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री जिले के लोगों को करीब 300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।



इसी क्रम में हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में बरुआ घाट पुल का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। पुल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे। मेले के माध्यम से कृषि, पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और किसानों को नई तकनीक, योजनाओं और संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।



कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कार्यक्रमों की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की है।प्रशासन का कहना है कि दोनों कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी