ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

मोतिहारी में ऑटो और कार की भीषण टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

मोतिहारी के कोऑपरेटिव बैंक के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

04-Jan-2026 10:13 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी के कोऑपरेटिव बैंक के सामने ऑटो और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे उसने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में बैठा एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।