ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

BIHAR NEWS : चार मंजिला मकान गिरने से मजदूर की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

BIHAR NEWS : ,पेट की भूख मिटाने प्रदेश गये एक मजदूर की मौत मकान गीरने से हो गई है। यह मजदूर मोतिहारी के सुगौली का है। मृतक स्थानीय माईस्थान मे अपने जीजा के घर रहकर पहले शादी विवाह में बावर्ची मजदूरी का काम करता था।

29-Jan-2025 02:23 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार के मोतिहारी से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक मजदूर कि दीवाल गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है। 


जानकारी के अनुसार,पेट की भूख मिटाने प्रदेश गये एक मजदूर की मौत मकान गीरने से हो गई है। यह मजदूर मोतिहारी के सुगौली का है। मृतक स्थानीय माईस्थान मे अपने जीजा के घर रहकर पहले शादी विवाह में बावर्ची मजदूरी का काम करता था। मृतक दिल्ली के बुरारी में मजदूरी करने गया था पर ईश्वर को कुछ और मंजूर था। जब यह मजदूर रात में काम करके सो रहा था उसी दरमियां  चार मंजिला उक्त मकान एका-एक कर पुरा ढह गया। जिसमे इसकी  जीवन लिला समाप्त हो गई।


घटना की सूचना मिलने पर परिजनो मे कोहराम मच गया। मृतक की शादी कामेश्वर साह पुत्री अंचना कुमारी से हिन्दू रीती-रिवाज से दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। जिसका एक दुधमुहे चार महीने का लडका है। युवक अपने पत्नी को गांव विशुनपुरवां वार्ड नं 2 ससुराल पहुचाकर दिल्ली बुरारी मजदूरी करने गया था। जहां चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गया। जिसमे वे बुरी तरह दब गया और उसकी मौके स्थल पर मौत हो गई। मृतक सुगौली माईस्थान वार्ड नं 10 निवासी अपने बहनोई गौरीशंकर साह के यहां बचपन से रहता था। मृतक की बहन की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। मृतक यूपी के बलिया जिले निवासी बताया जाता है। मृतक अनिल की शादी 12 मई 23 को सुगौली नगर के वार्ड एक के बिशुनपुरवा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद की पुत्री अर्चना देवी के साथ हुई थी। जिसे चार माह का एक पुत्र भी है। वह अभी अपने मायके में ही है। 


मृतक डेढ़ महीने पूर्व अपने ससुराल से ही दिल्ली में मजदूरी करने गया था दिल्ली से आई एक फोन कॉल से उसके पति की इमारत गिरने से दबने से हुई मौत की जानकारी मिली। वही मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने बताया कि घर परिवार की परवरिश के लिए वे हमें अपने मायके पहुंचा कर दिल्ली कमाने चले गए। अब हमारे इस दुधमुंहे बच्चे को कौन देखेगा। मृतक के परिजन की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है कि शव को दिल्ली से गांव ला सके।मजदूर बचपन से ही सुगौली अपने बहनोई के यहां रहता था।