DESK: पूर्वी चंपारण में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महुअवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 52 हजार नशीली कैप्सूल बरामद की हैं। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।


पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कोरिया सैनिक रोड पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल बरामद हुईं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली कैप्सूल कहां से लाई गई थीं और इनकी सप्लाई कहां की जानी थी। साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।


फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।