Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
24-Sep-2025 10:12 AM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और पुलिस ने स्थिति को जैसे तैसे नियंत्रित किया।
यह घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर ताज चौक के पास हुई। बाइक सवार दो युवक दूध खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भोजमहरा टोला निवासी सौरभ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और ट्रक चालक को घेरकर हमला करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची सुगौली थाना पुलिस ने सूझबूझ से चालक को भीड़ के चंगुल से बचाया, जिससे मॉब लिंचिंग की घटना टल गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है और दूसरा घायल है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटवाने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम