Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
23-Jul-2025 02:18 PM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी के सुगौली से सनसनीखेज खबर आ रही है, यहाँ सिकरहना नदी में बेलवतिया गांव के पास एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बहता हुआ मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस शव की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
इस अज्ञात शव की बरामदगी बुधवार दोपहर मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के सुकुल पाकड़ पंचायत के बेलवतिया गांव (वार्ड 10-11) के पास सिकरहना नदी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में एक महिला का शव बहता हुआ देखा और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुगौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। वह प्रिंटेड कत्थई रंग की शमीज और काले रंग का पजामा पहने हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस हत्या या अन्य संभावनाओं की जांच कर रही है।
इस घटना से बेलवतिया गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में हर तरीके से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले की तह तक पहुंचने की बात कही है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। देखना होगा कि कितनी जल्दी इस मामले का खुलासा पुलिस कर पाती है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम