Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
07-Aug-2025 10:25 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में मोतिहारी के पिपरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया दिव्यांग स्कूटी पर ले जाई जा रही 51 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बड़ा बैसाहा गांव निवासी बबलू सहनी की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है।
पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने इस बारे में बताया कि सूचना मिली थी कि बेदिबन मधुबन गांव में चारपहिया स्कूटी से शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और प्रमिला देवी को शराब और स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल अन्य स्थानीय तस्करों को भी चिह्नित किया है और अब उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम