Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
19-Sep-2025 01:41 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना पताही थाना क्षेत्र के परसौनी पंचायत, वार्ड नंबर 11, रामपुर मानोरथ गांव की है। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई, वह सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के पंटकी गांव निवासी मोहन पंडित की पुत्री थी। काजल की शादी इसी साल अप्रैल में रामपुर मानोरथ निवासी उमाशंकर पंडित के पुत्र कंचन कुमार से हुई थी। यह कंचन कुमार की दूसरी शादी थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी के कुछ दिनों बाद ही दंपति के बीच में विवाद शुरू हो गया था। मृतका की सास शारदा देवी ने बताया कि काजल की किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत भी होती थी। शादी के 15 दिन बाद काजल मायके चली गई थी और डेढ़ महीने बाद ससुराल लौटी। इसके बाद ही विवाद और बढ़ा, जिसके लिए पंचायत की बैठक तक हुई थी और इस बैठक में दोनों पक्षों के लोग शामिल थे।
जिसके बाद अब शुक्रवार को काजल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर शव को किसी तरह निकाला गया। पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब रिपोर्ट के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम