Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
22-Aug-2025 09:52 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात दो गैंगों के बीच हुए भीषण गैंगवार ने पूरे इलाके को दहला दिया। दरियापुर मठ के पास हुई अंधाधुंध गोलीबारी में दो कुख्यात अपराधियों धनंजय गिरी और गुड्डू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात आपसी रंजिश और गैंगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। आरोपी सनोवर खान जो इस डबल मर्डर का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, घटना के बाद फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में विशेष टीम गठित की है और लगातार छापेमारी कर रही है।
घटना के अनुसार सनोवर खान ने किसी बहाने से धनंजय गिरी और गुड्डू यादव को दरियापुर मठ बुलाया था। दोनों काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। जैसे ही वे मौके पर पहुंचे, सनोवर ने पहले से तैयार हथियार निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गुड्डू यादव को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनंजय गिरी भागने की कोशिश में सीने में गोली लगने से कुछ दूरी पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने दोनों को टेम्पो से मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि धनंजय गिरी और गुड्डू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और दोनों पर कई मामले दर्ज थे। सनोवर खान भी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और इस हत्याकांड के पीछे पुरानी दुश्मनी को कारण माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और सनोवर खान की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
स्थानीय लोगों में इस गोलीबारी से दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में अचानक हुई फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई, और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की गहन जांच कर रही है। इस डबल मर्डर ने मोतिहारी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।