Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
28-Jun-2025 07:48 AM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'बॉस' नामक साइबर फ्रॉड गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक SSB का हवलदार भी है। पुलिस ने 10 लाख रुपये, नोट गिनने की मशीन, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।
मोतिहारी में साइबर डीएसपी अभिनव पारासर के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने 'बॉस' नामक साइबर फ्रॉड गैंग के खिलाफ चल रही कार्रवाई में दो और सदस्यों, जावेद और पंकज पांडेय को गिरफ्तार किया है। पंकज पांडेय SSB की 37वीं बटालियन का हवलदार है। इससे पहले पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को 30 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था।
डीएसपी अभिनव पारासर ने बताया कि 'बॉस' गैंग के सदस्य हवाला के जरिए साइबर ठगी से कमाए गए पैसों को खपाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, 14 बैंक चेक, 11 पासबुक, 10 एटीएम कार्ड, दो पॉकेट डायरी, एक राइफल और एक पिस्टल बरामद की है। बरामद डायरी में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। तीसरे संदिग्ध की तलाश में छापेमारी जारी है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम