FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए नया नियम और कैसे मिलेगा फायदा Bank Holiday : अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह
15-Mar-2026 11:52 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद में बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ गई और फिल्मी अंदाज में जोर-जोर से चिल्लाकर अपने प्यार का इजहार करने लगी। युवती का यह कदम देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
यह घटना राजपुर तेतरिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती का अपने ही इलाके के एक युवक से प्रेम संबंध था और वह उसी से शादी करना चाहती थी। लेकिन किसी कारण से परिवार के लोग इस रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर युवती ने बेहद खतरनाक कदम उठा लिया।
दरअसल, युवती अचानक गांव के पास लगे एक बड़े बिजली के टावर पर चढ़ गई। टावर काफी ऊंचा था और वहां चढ़ना बेहद जोखिम भरा था। लेकिन युवती बिना किसी डर के ऊपर चढ़ गई और वहां खड़े होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। वह बार-बार अपने प्रेमी को आवाज देकर कह रही थी— “बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं… ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते… मुझे तुमसे ही शादी करनी है।”
युवती का यह अंदाज बिल्कुल फिल्मों जैसा लग रहा था। जैसे शोले फिल्म में हीरो अपनी प्रेमिका से शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़कर पूरे गांव के सामने हंगामा करता है और तब तक नीचे नहीं उतरता जब तक उसकी बात मान नहीं ली जाती। ठीक उसी तरह यहां एक प्रेमिका ने भी अपने प्रेमी से शादी की जिद में बिजली के टावर को ही अपना मंच बना लिया।
टावर पर चढ़कर युवती लगातार अपने प्रेमी और घरवालों पर शादी के लिए दबाव बनाती रही। वह कह रही थी कि अगर उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं कराई गई तो वह नीचे नहीं उतरेगी। उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी।
इधर युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग वहां जमा होने लगे। कई लोग इस पूरे घटनाक्रम को देखकर हैरान थे, तो कई लोग मोबाइल फोन से इसका वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।
स्थानीय लोगों ने जब देखा कि मामला गंभीर हो सकता है और युवती काफी ऊंचाई पर खड़ी है, तो उन्होंने तुरंत राजपुर तेतरिया थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की थी, क्योंकि बिजली का टावर बेहद ऊंचा और खतरनाक था। जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। पुलिस अधिकारियों ने युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया और उसे शांत रहने तथा नीचे उतरने के लिए कहा।
इसी बीच युवती के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने भी उसे काफी समझाने की कोशिश की। वे उससे बार-बार कह रहे थे कि वह नीचे उतर आए और इस तरह अपनी जान जोखिम में न डाले। लेकिन उस समय युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी और अपनी जिद पर अड़ी हुई थी।
करीब काफी देर तक यह नाटकीय स्थिति बनी रही। युवती टावर के ऊपर खड़ी होकर अपने प्रेमी को पुकारती रही और शादी की मांग दोहराती रही। वहीं नीचे पुलिस और परिवार के लोग उसे मनाने में लगे रहे।
घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों की सांसें भी थमी हुई थीं, क्योंकि सभी को डर था कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। हालांकि पुलिस पूरी सावधानी के साथ स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही थी।
यह अनोखी घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। लोगों का कहना था कि आमतौर पर इस तरह के दृश्य फिल्मों में ही देखने को मिलते हैं, लेकिन यहां एक प्रेमिका ने अपने प्यार को पाने के लिए बिल्कुल उसी अंदाज में बिजली के टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया।
फिलहाल पुलिस और परिवार के लोगों की कोशिश से युवती को सुरक्षित नीचे उतर लिए गए है, और उसकी शादी को लेकर आपसी समझौता कर रहे हैं।