Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल
16-Apr-2025 11:09 AM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पताही में डॉक्टर की अनुपस्थिति में एक बच्चे की मौत हो गई है। बेतौना गांव के रहने वाले 4 साल के हरि कुमार को कोदरिया के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में बच्चे को परिजन तुरंत CHC पताही लेकर पहुंचे। लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। एएनएम ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत से आक्रोशित पिता संजय महतो और परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान अस्पताल के गार्ड और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस सूचना मिलते ही पताही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बच्चे के शव को अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की लगातार अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस वजह से गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। CHC प्रभारी डॉ. मोहन लाल प्रसाद ने बताया कि घटना के समय वे अस्पताल से बाहर गए हुए थे। थानाध्यक्ष विनित कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
सोहराब आलम की रिपोर्ट