BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर
25-Mar-2026 10:40 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी गली नंबर तीन में छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार और मोहल्ले की महिलाओं को भारी पड़ गया। कुछ युवकों ने न सिर्फ एक युवक की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसकी मां और बीच-बचाव करने आई अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटहा गांव से आए कुछ युवक बंगाली कॉलोनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सड़क पर मौजूद दो लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसी दौरान वहां खड़े अभय कुमार से उन्होंने लड़कियों के बारे में जानकारी मांगी। अभय ने जब इस बात का विरोध किया और किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया, तो युवक आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते उन्होंने अभय को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर अभय की मां विशाखा दास मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। स्थिति तब और बिगड़ गई जब मोहल्ले की अन्य महिलाएं बीच-बचाव के लिए आगे आईं। हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अभय कुमार को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने छतौनी थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। मोहल्ले के आसपास अक्सर कुछ युवक स्कूल के पास मंडराते रहते हैं और छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। जब कोई इसका विरोध करता है, तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। इन घटनाओं के कारण इलाके की लड़कियां और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और घर से बाहर निकलने में डर रही हैं।
घटना के बाद लोगों में पुलिस को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आरोपियों का मनोबल और बढ़ सकता है।
मामले को लेकर सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन भी दिया गया है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।