Bihar News: 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। लोक आस्था के महापर्व में केला का खास महत्व है। ऐसे में केले की डिमांड काफी बढ़ गई है। अब अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए फल कारोबारी लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।




दरअसल, बिहार के मोतिहारी में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर केले की डिमांड लगातार बढ़ रही है। अधिक से अधिक मुनाफा कमाने की लालच में केला व्यापारी कच्चे केले को जहरीले केमिकल से पकाकर लोगों के सेहत को बिगाड़ने में लगे हैं।




मोतिहारी के पकड़ी दयाल में बड़े पैमाने पर केले से जुड़े व्यवसायी केमिकल लगाकर केले को पकाने में लगे हैं। लाल दिखने वाले केमिकल को केले पर डाला जा रहा है। केमिकल की वजह से केले को महज़ 10 से 12 घंटे में पकाया जा रहा है। मोतिहारी में इस नई तकनीक से लोगों की सेहत बिगड़ना तय है।




केला व्यवसायी सुनील कुमार बिना डरे साफ तौर पर कहता है कि वह केमिकल से केला को पका रहे हैं। ढाई सौ का यह केमिकल तकरीबन 50 से 100 बड़े-बड़े केले के घौद को कुछ ही घंटे में पका देता है। छठ जैसे महापर्व में भी केमिकल वाले केले की बाजार में भरमार देखने को मिल रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी