ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
03-Mar-2026 05:10 PM
By First Bihar
BIHAR:पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां होली में ड्यूटी से गायब रहने वाले 37 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बिना पूर्व सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले कॉन्स्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसपी के इस आदेश से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार होली में विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। लेकिन ये लोग ड्यूटी से गायब मिले। जिसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि पर्व त्योहार के मौके पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

