Patna High Court News: पटना हाईकोर्ट से पूर्व विधायक रीतलाल यादव को बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका हुई खारिज Patna High Court News: पटना हाईकोर्ट से पूर्व विधायक रीतलाल यादव को बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका हुई खारिज Sahara Refund: क्या सहारा में फंसे हैं पैसे? तो आपके लिए है गोल्डन चांस, इतने लाख तक कर सकते है क्लेम, जानें पूरा प्रोसेस Bihar Bhumi: बेतिया राज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 74 नए लोगों को नोटिस जारी Bihar Bhumi: बेतिया राज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 74 नए लोगों को नोटिस जारी राज्यसभा का चुनावी रण: पावर स्टार पवन सिंह को लेकर कयास तेज, BJP चीफ नितिन नबीन से मुलाकात के बाद क्या बोले? राज्यसभा का चुनावी रण: पावर स्टार पवन सिंह को लेकर कयास तेज, BJP चीफ नितिन नबीन से मुलाकात के बाद क्या बोले? थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: बरामद आभूषण को कोर्ट आदेश पर पुलिस ने मंदिर प्रबंधन को सौंपा Bihar Crime: इश्क में अड़चन, फिर भी रोमांच! घर से भागे GF-BF, परिवारों की चालाकी ने किया चौंकाने वाला काम Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 साल के लड़के को लगी दो गोलियां
26-Feb-2026 02:38 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन अपने ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मांझार गांव का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद दूल्हा और उसका परिवार गहरे सदमे में है, वहीं इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मांझार गांव निवासी भानु शर्मा की शादी 20 फरवरी को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इंद्रगाछी गांव निवासी बच्चा शर्मा की पुत्री लक्की से हुई थी। शादी समारोह पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। दोनों परिवारों ने अपनी क्षमता के अनुसार आयोजन में खर्च किया और रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया।
21 फरवरी को लक्की की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची। परिवार के लोगों ने नई बहू का स्वागत किया। सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन 22 फरवरी को घटनाक्रम ने अचानक मोड़ ले लिया। दुल्हन ने अपने पति से कहा कि कॉलेज में परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी कागजात का सत्यापन कराना है, इसलिए उसे कॉलेज जाना जरूरी है। उसने आग्रह किया कि उसे शहर के एलएनडी कॉलेज ले जाया जाए, जहां वह पढ़ाई करती है।
पति भानु शर्मा अपनी नई नवेली पत्नी को लेकर एलएनडी कॉलेज पहुंचा। कॉलेज के मुख्य गेट पर दुल्हन ने पति से कहा कि वह अंदर जाकर कागजात की औपचारिकता पूरी कर लेगी और थोड़ी देर में लौट आएगी। पति गेट के बाहर इंतजार करता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो भानु कॉलेज परिसर में उसे तलाशने गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
बताया जा रहा है कि दुल्हन ने पहले से ही अपने प्रेमी सुजीत को कॉलेज बुला लिया था। आरोप है कि कॉलेज के पिछले रास्ते से वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब काफी देर तक दुल्हन का पता नहीं चला तो पति निराश होकर घर लौट आया और परिजनों को पूरी बात बताई।
परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद बुधवार को थाने में आवेदन दिया गया। वर पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ शादी के जेवर पहनकर गई थी और घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और कुछ कीमती गहने भी लेकर चली गई।
घटना के बाद से दूल्हे का परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुल्हन की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं और दुल्हन खुद भी शादी से पहले पड़ोसी गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं दूल्हा भानु शर्मा ड्राइवर का काम करता है।
गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। सामाजिक दबाव और लोकलाज के कारण दूल्हा घर से बाहर निकलने में भी संकोच कर रहा है। कुछ लोग उसका मजाक भी उड़ा रहे हैं, जिससे परिवार की पीड़ा और बढ़ गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी।