ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह-सुबह व्यवसायी को मारी गोली, लूट की घटना को भी दिया अंजाम

BIHAR CRIME : अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर समाने आया है। जहां सुबह -सुबह गोलीबारी कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

03-Feb-2025 08:29 AM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर समाने आया है। जहां सुबह -सुबह गोलीबारी कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह सुबह बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मार कर घायल कर दिया है। इतना ही नहीं इस बदमाशों ने लूट-पाट की घटना को भी अंजाम दिया है। सुबह-सुबह हुए इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। हर कोई इस बात को लेकर दहशत में हैं की आज पूजा को लेकर हर तरफ भीड़-भाड़ है उसके बाद ही यह अपराधी इतनी आसानी से गोलीबारी कर फरार कैसे हो गए। 


बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला घोड़ासहन स्टेशन रोड की है। जहां आज सुबह -सुबह बाइक सवार अपराधियों ने सबसे पहले एक व्यवसायी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। उसके बाद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। 


इधर, इस घटना में लूट की रकम 1.25 लाख बताई जा रही है। इस लूट पाट की घटना को अंजाम देने के बाद यह बदमाश पश्चिम दिशा की ओर भाग गए। उसके बाद पुलिस के तरफ से इनलोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसको लेकर पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।