पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान
24-Feb-2026 10:29 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में स्थानीय लोगों की सजगता और पुलिस की तत्परता से एक युवक को मोटरसाइकिल चोरी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत कुमार (20 वर्ष), पिता गंभीरा साह, निवासी बेलदरबा वार्ड संख्या 06, थाना आदापुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार श्यामपुर बाजार में दुकानदार रविशंकर सिंह, निवासी अर्रा की मोटरसाइकिल चोरी कर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक मास्टर चाबी और मोटरसाइकिल संख्या BR05AD-1601 (हीरो स्प्लेंडर) बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि रंजीत कुमार पर पहले भी शराब से संबंधित एक मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान ने किया। इस कार्रवाई में एसआई पंकज कुमार, एसआई हरेराम प्रसाद, डायल-112 के एएसआई हसनैन खान, सिपाही हैप्पी शुक्ला तथा चौकीदार मनोज राय और भरत पासवान की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।